चौपाल न्यूज इन |http://Chaupalnews.in रायपुर, छत्तीसगढ़ (बिरगांव–उरकुरा)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची विशेष गहन पुनः निरीक्षण अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका निगम बिरगांव (नगर उरकुरा) क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत चौपाल न्यूज इन के प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव ने नगर उरकुरा पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुनरीक्षण अधिकारी देवेंद्र वर्मा जी के नेतृत्व में कार्यरत BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) टीम ने पुनः निरीक्षण की प्रक्रिया, प्रगति एवं नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

BLO टीम कर रही घर-घर संपर्क
पुनरीक्षण अधिकारी देवेंद्र वर्मा जी ने बताया कि—
नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है
मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे नामों को सूची से हटाया जा रहा है
नाम, पता, आयु एवं फोटो संबंधी त्रुटियों का सुधार किया जा रहा है
नागरिकों को स्वयं उपस्थित होकर सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि BLO टीम पूरे समय क्षेत्र में सक्रिय रहकर घर-घर संपर्क कर रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूट न जाए।
पुनरीक्षण अधिकारी देवेंद्र वर्मा जी का संदेश
पुनरीक्षण अधिकारी देवेंद्र वर्मा जी ने नगर पालिका निगम बिरगांव (नगर उरकुरा) के नागरिकों से अपील करते हुए कहा—
“मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी का नाम छूटा हो या विवरण में कोई त्रुटि हो, तो तत्काल संबंधित BLO से संपर्क कर दावा-आपत्ति दर्ज कराएं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार कराना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।”
प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव ने की जागरूकता अपील
निरीक्षण के पश्चात प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव ने कहा—
“छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता सबसे बड़ी ताकत हैं। मतदाता सूची में सही और अद्यतन जानकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है।”
उन्होंने BLO टीम एवं निर्वाचन प्रशासन के कार्यों की सराहना की।
नगर पालिका निगम बिरगांव (नगर उरकुरा), छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील
अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें
18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाता तुरंत पंजीकरण कराएं
मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी दें
किसी भी त्रुटि पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराएं
जागरूक मतदाता – मजबूत लोकतंत्र
यही निर्वाचन आयोग के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
