चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़
बीरगांव/रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं रायपुर ग्रामीण के जनसेवक पंकज शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरगांव के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से योगेंद्र सोलंकी, महापौर नंद लाल देवांगन जी इकराम खान, रितेश सिंह अविनाश पांडे लखन साहू, मुकेश तिवारी अविनाश नियाल, उबरन बंजारे, बेशाखू सागर, रामायण सिंह, ज्वाला गोस्वामी, रोशन यादव पूजा जांगड़े सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: चौपाल न्यूज़ इन
प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव
रायपुर (छत्तीसगढ़)
