फादर्स डे और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैग्नेटो मॉल में हुआ भव्य आयोजन
रायपुर, 20 जून 2026। वंडर किड्स अकैडमी एवं कोपलवाणी स्पेशल स्कूल द्वारा राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में फादर्स डे और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लोकेश कावडिया जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अभिषेक मिश्रा, श्री त्रयंबक शर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती आभा मिश्रा एवं श्री अंजिनेय शुक्ला जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों से बच्चों एवं अभिभावकों को परिवार, संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया।

इस आयोजन का सफल संचालन वंडर किड्स अकैडमी की संस्थापिका एवं प्रिंसिपल श्रीमती पल्लवी मिश्रा तथा कोपलवाणी स्पेशल स्कूल की संस्थापिका श्रीमती पद्मा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया। वहीं प्रसिद्ध ज़ुम्बा ट्रेनर रुचि अहिर ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा फादर्स डे के अवसर पर अपने पिताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अनूठे आयोजन ने समाज में परिवार की एकता, पिता के महत्व और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।


विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पिताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
— चौपाल न्यूज़ इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

