रावाभांठा के प्राचीन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

रावाभांठा के प्राचीन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर/रावाभांठा।
रावाभांठा के शीतला तालाब पार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत 8 मई से आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय आयोजनों के बीच अंतिम दिवस पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के श्रद्धालुओं, युवा शक्ति, बुजुर्गों एवं मातृ शक्तियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।


महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मंदिर समिति की ओर से काशीराम साहू जी, रोशन यादव जी, बलदेव साहू जी, भास्कर साहू जी, रामकुमार साहू जी एवं राजू साहू जी द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज शर्मा जी, ओमप्रकाश साहू जी, अश्वनी यादव जी, रविंद्र सिंह जी, टेकराम पटले जी, विक्की गोस्वामी जी, जीत सिंह जी, कुमार साहू जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वहीं नगर के सम्मानित नागरिकों में बलि यादव जी, हैप्पी जी, डामर सिंह जी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने भगवान हनुमान जी से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे की भावना बनाए रखने की प्रार्थना भी की।


धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का बना प्रतीक
तीन दिवसीय यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक बना। आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़
प्रधान संपादक – सुरेंद्र यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *