
CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 23 आरोपियों को मिली बाइज्जत बरी
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कथित शराब नीति (Excise Policy) प्रकरण में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और वरिष्ठ नेता Manish Sisodia सहित 23 लोगों को अदालत द्वारा बाइज्जत बरी किए जाने को “बाबा साहेब के संविधान और सत्य की ऐतिहासिक जीत” बताया है।

पार्टी नेताओं के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को सीबीआई कोर्ट ने अपने फैसले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 26 जून 2024 को सीबीआई ने उन्हें जेल से ही हिरासत में लिया था। 23 जुलाई 2024 को उन्हें जेल से राहत मिली थी और उसी दिन सर्वोच्च न्यायालय से सीबीआई मामले में जमानत भी प्राप्त हुई थी।
आज के फैसले में अदालत ने कथित शराब घोटाले से जुड़े सभी आरोपों को प्रमाणित न मानते हुए 23 लोगों को बरी कर दिया।
“यह मेरी ईमानदारी की कमाई है” — अरविंद केजरीवाल
बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। उनके अनुसार, उन पर झूठा केस लगाया गया था, लेकिन आज अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया कि वे और उनकी पार्टी ईमानदार हैं।
उन्होंने देश के लोकतंत्र और संविधान की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
“सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय” — परमानंद जांगड़े
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के एस.सी. विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने कहा कि यह सत्य, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की ऐतिहासिक जीत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम कर राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश रची गई थी। लेकिन अदालत के फैसले ने सच्चाई को सामने ला दिया। जांगड़े ने कहा कि यह निर्णय उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब है, जिन्होंने बिना तथ्य के आरोप लगाए थे।
उन्होंने आगे कहा:
“सत्य को जेल में डालने की कोशिश की गई, लेकिन सत्य आज भी आज़ाद खड़ा है। झूठ चाहे जितना ऊँचा उड़ ले, गिरता सच के सामने ही है।”
छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल
फैसले के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा विभिन्न स्थानों पर बधाई संदेश और खुशी का इजहार किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।
// सत्य मेव जयते //
पार्टी नेताओं ने कहा कि यह केवल रिहाई नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए संदेश है जिन्होंने बिना प्रमाण के निर्णय सुना दिए थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे तथ्यों और सच्चाई के आधार पर ही निर्णय लें।
जारीकर्ता:
परमानंद जांगड़े
प्रदेश अध्यक्ष, एस.सी. विंग
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

