पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सुपुत्र विशाल शर्मा ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ उरकुरा, रायपुर छत्तीसगढ़।
नगर पालिका निगम बीरगांव अंतर्गत रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के उरकुरा में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी (बाबूजी) के सुपुत्र श्री विशाल शर्मा जी ने माता रानी के प्रांगण में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा आरती में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री विशाल शर्मा जी ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए उरकुरा सहित संपूर्ण क्षेत्र में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति सदैव बनी रहने की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन और क्षेत्र की निरंतर उन्नति के लिए भी मंगलकामना की।


माता के जागरण में भक्ति और संगीत का संगम
श्री श्री श्री दुर्गी उत्सव समिति, उरकुरा माही प्लाजा के तत्वावधान में आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, विक्की अरोरा मित्र मंडली, पार्षद रितेश सिंह, अनूप सिंह सहित उरकुरा के नागरिकों एवं बीरगांव क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


जागरण में छत्तीसगढ़ की सुरीली आवाज के धनी एवं लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा ने अपनी मधुर गायकी से भक्तिमय वातावरण बना दिया। उन्होंने मां दुर्गा के भजनों और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सेवा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी सुरमयी आवाज और भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा।
आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश
मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना, आरती और जागरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।
इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से मां दुर्गा के चरणों में क्षेत्र की उन्नति, जनकल्याण और सभी परिवारों के सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की गई।
जय माता दी! 🌺🚩🙏
प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव
चौपाल न्यूज़ इन
रायपुर, छत्तीसगढ़

